{"_id":"62c86dec43fc0620614eb74b","slug":"farmers-protested-memorandum-submitted-to-sdm-nazibabad-news-mrt596213064","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। चीनी मिल के विस्तारीकरण सहित विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलवीर सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि उपज का वाजिब मूल्य न मिलने पर सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने किसानों के बीच आकर समस्याएं सुनी। किसानों ने चीनी मिल नजीबाबाद के विस्तारीकरण, डिस्टलरी प्लांट के गंदे पानी की निकासी रोकने, गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। आवारा पशुओं से फसल को बचाने, राजस्व कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, विद्युत निगम द्वारा किसानों और आम जनता का शोषण बंद कराने, नूरपुर चीनी मिल का निर्माण कराने की मांग की। एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान ठाकुर गजेंद्र सिंह, विनोद परमार, विजय सिंह, सुनील कुमार, रॉबिन कुमार, भूपेंद्र राठी, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, सुखविंदर सिंह गोल्डी, सर्वजीत सिंह, बलवीर सिंह, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।