फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protested in Tehsil

किसानों ने तहसील में दिया धरना

Wed, 16 Nov 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested in Tehsil
किसानों ने तहसील में दिया धरना
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू (अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर बुुधवार को तहसील में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों की बर्बादी के लिए यूपी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा कर आंदोलन को तेज करने का एलान किया।

जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा की अध्यक्षता में संपन्न धरने में कार्यकर्ताओं ने सरकार से आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए गोशालाओं का निर्माण कराने, बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने, किसानेें के बंद पड़े गन्ना सट्टों को चालू कराने, ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगी रोक को निरस्त करने, जंगली जानवरों को जंगल में आने से रोकने के लिए तार बाढ़ व चारदीवारी का निर्माण कराने, गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल देने, स्योहारा-नूरपुर मार्ग में टूटी सड़क को ठीक कराने की मांग की है। धरने में दुष्यंत राणा, दर्शन सिंह फौजी, अजय कुमार , अरविंद राजपूत, लोकेंद्र सिंह , दिनेश कुमार, सुनील कुमार , नरेंद्र कुमार , यशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed