फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers presented memorandum by demonstrating in the Collectorate

किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers presented memorandum by demonstrating in the Collectorate
बिजनौर कलक्ट्रेट में रो रो कर डीएम से अपनी पिटाई के बारे मे बताता किसान महराज। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। कर्ज पर अपमानित करने से क्षुब्ध किसान ने की आत्महत्या, एक अफसर द्वारा किसान की पिटाई के विरोध एवं अग्निपथ योजना वापस लेने को लेकर भाकियू के बैनर तले किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर उन्हें किसानों के उत्पीड़न के बारे में बताया और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अनेक किसान शुक्रवार को गन्ना समिति प्रांगण में एकत्र हुए, यहां उनकी भीड़ पंचायत में बदल गई। पंचायत में किसानों के उत्पीड़न का मुद्दा छाया रहा। बाद में किसान जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि कम कर्ज पर अमीन द्वारा पुलिस को साथ लेकर सार्वजनिक तौर पर ग्राम हसनपुर जट निवासी किसान रेवती सिंह ने अपमानित करने से क्षुब्ध होकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम ऊमरी निवासी किसान मेहराज ने तहसील अधिकारियों पर घर से बुलाकर अफसर के कार्यालय में बांधकर पिटाई करने का आरोप लगाया। इन दोनों घटनाओं के विरोध में भाकियू पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते अनिश्चितकालीन धरना देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापिस लेने की मांग की। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने किसानों के आत्मसम्मान के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने दो टूक कहां कि पुलिस और प्रशासन की तानाशाही की हद हो गई है। किसानों पर फर्जी मुकदमे लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा हैं, जिसके खिलाफ भाकियू लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया गया। धरने व पंचायत में राष्ट्रीय सचिव धीरसिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, सुरपाल सिंह, संदीप त्यागी, मास्टर विजयपाल, वीरेंद्र सिंह, दलेल सिंह, डालचंद प्रधान, वीरसिंह डबास, कोमन सिंह, गजेंद्र टिकैत, डॉ. विजय चौधरी, छतर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मदन राणा, संजीव कुमार, कविराज सिंह, अवनीश कुमार, पंकज सहरावत, जितेंद्र पहलवान, महावीर सिंह, रवि शेखर तोमर, जय सिंह, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, संदीप सिंह, अनिल पहलवान, नरेश प्रधान, विकास चौधरी आदि उपस्थित रहे। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह व संचालन स्योहरा ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र टिकैत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed