फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers locked the destitute cows in the block office

किसानों ने ब्लॉक कार्यालय में बंद किए निराश्रित गोवंश

Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the destitute cows in the block office
जलीलपुर के ब्लाक कार्यालय पर निराश्रित गायों को पकड़वाने के लिए धरना देते किसान। - फोटो : BIJNOR
किसानों ने ब्लॉक कार्यालय में बंद किए निराश्रित गोवंश
विज्ञापन

जलीलपुर/चांदपुर। निराश्रित पशुओं से परेशान भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को करीब 40 निराश्रित गोवंश को पकड़कर ब्लॉक मुख्यालय में छोड़ दिया। इसके बाद किसानों ने ब्लॉक मुख्यालय के सभी गेट बंद कर दिए और निराश्रित पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

हुकुम सिंह ने कहा कि किसानों की हालत खराब है। बाढ़ से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में हजारों की संख्या में निराश्रित गाय घूम रहे हैं जो किसानों की फसलों को खा रही हैं। सरकार ने निराश्रित गायों की देखभाल के लिए गोशाला बनाई है, लेकिन अधिकारी कर्मचारी गायों को पकड़कर गोशाला नहीं भेज रहे हैं। बीडीओ संदीप कुमार के एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया। बाद में गोवंश को गोशाला भेज दिया गया। भाकियू ने एक सप्ताह में निराश्रित पशुओं को न पकड़े जाने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। इस दौरान कुलदीप शर्मा, गिरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, ईश्वर सिंह, प्रताप सिंह, महिपाल राणा, उस्मान अहमद, नदीम, इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed