फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers jammed Panipat-Khatima road and highway

किसानों ने पानीपत-खटीमा मार्ग और हाईवे किया जाम

Sat, 26 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed Panipat-Khatima road and highway
धामपुर में भाकियू के आंदोलन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
किसानों ने पानीपत-खटीमा मार्ग और हाईवे किया जाम
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। भाकियू के देशव्यापी आंदोलन के मद्देनजर शुक्रवार को धामपुर तहसील क्षेत्र में नौ स्थानों पर चक्काजाम कर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पारित तीनों कृषि विधेयकों को निरस्त करने की मांग की। धामपुर में पानीपत-खटीमा मार्ग पर और आरएसएम कालेज के तिराहे पर हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।

धामपुर में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा के नेतृत्व में पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित प्रयास अस्पताल के पास चक्का जाम किया। किसानों ने सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए। उधर हाईवे 74 पर आरएसएम तिराहे के पास किसानों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर सरकार को ललकारा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनसे पिछले चुनाव में गलती हो गई थी, जो अब आगे को नहीं होगी। किसानों ने एंबुलेंस और सेना की गाड़ियों को नहीं रोका। नहटौर मार्ग पर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान को भी आगे नहीं जाने दिया। तीन बजे तक किसान हाईवे पर पूरी तरह डटे रहे। उसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल और उप जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। प्रदर्शनकारियों में कविराज सिंह, रामकुमार सिंह, चेतन सिंह, राजेंद्र सिंह, हरिराज सिंह, महावीर सिंह, बलकरण सिंह, सोनू, संदीप, देवेंद्र, देवराज सिंह, बिठ्टन चौहान, नितिन प्रजापति, कृपाल सिंह आदि रहे।

 धामपुर में पानीपत- खटीमा मार्ग पर चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।

धामपुर में पानीपत- खटीमा मार्ग पर चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : DHAMPUR

 धामपुर में चक्काजाम के दौरान कंधे पर हल रखकर प्रदेश और केंद्र सरकार को ललकारते ब्लाक अध्यक्ष दुष

धामपुर में चक्काजाम के दौरान कंधे पर हल रखकर प्रदेश और केंद्र सरकार को ललकारते ब्लाक अध्यक्ष दुष- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed