{"_id":"5daa07c08ebc3e01423288e7","slug":"farmers-hold-je-hostage-bijnor-news-mrt4492773186","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने जेई को बंधक बनाकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने जेई को बंधक बनाकर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने जेई को बंधक बनाकर दिया धरना
चंदक। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू के बैनर तले किसानों ने चंदक बिजली घर पर जेई को बंधक बनाकर धरना प्रदर्शन किया।
किसानों ने जर्जर विद्युत लाइन, बिजली की बढ़ीं दरों, शेड्यूल के अनुसार बिजली न मिलने, मीटर न लगने, ढील तारों को सही कराने, गांव टीप में रास्ते में लगाए बिजली के खंभे को हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने जेई दीपक कुमार को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। भाकियू भानू जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। इससे ज्यादा दुर्भाग्य क्या होगा की अपनी समस्याओं को लेकर उसे धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जेई दीपक कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि बिजली की बढ़ी दरों को छोड़कर किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। गांव टीप में रास्ते में खड़े खंभे को हटा कर किनारे किया जाएगा। जर्जर लाइनों की स्थान पर अधिकांश जगह केबल खींचा जा रहा है। तीन घंटे बाद किसान व भाकियू कार्यकर्ता धरने से उठे। संचालन गजराज सिंह ने किया। बिट्टू कुमार, विकास कुमार, संजीव कुमार, कामेंद्र, आदिल, आबिद आदि रहे।