फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers gave ultimatum till tomorrow

किसानों ने दिया कल तक का अल्टीमेटम

Sat, 02 Feb 2019 11:49 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 02 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers gave ultimatum till tomorrow
एसडीएम व डीसीओ से वार्ता करते आजाद किसान यूनियन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  आजाद किसान यूनियन के साथ प्रशासन की वार्ता शनिवार को फिर विफल हो गई। किसानों ने वेव ग्रुप के पिछले साल के पेराई सत्र या नए साल के पेराई सत्र के समस्त गन्ना भुगतान का प्रस्ताव प्रशासन के सामने रखा है। भुगतान कराने के लिए जिला प्रशासन को चार फरवरी को दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। समय से भुगतान न होने पर कलक्ट्रेट में सामूहिक आत्मदाह की बात को दोहराया है।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार व गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने किसानों से कलक्ट्रेट में वार्ता की। वार्ता करीब एक घंटे तक चली, लेकिन कोई हल नहीं निकाला। आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन के सामने वेव ग्रुप के पिछले पेराई सत्र या वर्तमान पेराई सत्र का समस्त गन्ना भुगतान कराने का प्रस्ताव रखा। अधिकारियों से कहा गया कि इनमे से कोई भी साल का समस्त गन्ना भुगतान मिलों से करा दिया जाए तो किसान आत्मदाह नहीं करेंगे। राजेंद्र सिंह के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने भुगतान के संबंध में मिल वालों से बैठक करने की बात कही है। मिल वाले तो पहले से ही भुगतान से हाथ खड़े कर चुके हैं। राजेंद्र सिंह के अनुसार जिला प्रशासन अब 11 फरवरी तक का समय मांग रहा है। लेकिन अब किसान भुगतान के लिए किसी का इंतजार नहीं करेंगे। जिला प्रशासन को चार फरवरी को दोपहर 12 बजे तक समय दिया गया है। 12 बजे तक भुगतान नहीं मिला तो किसान कलक्ट्रेट में चिता बनाकर सामूहिक आत्मदाह करेंगे। एसडीएम ने पूरी स्थिति से आला अधिकारियों को बता दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, हाजी शकील, नेपाल सिंह, मनोज, शीशराम सिंह, रघुराज सिंह, पीतम सिंह, महेंद्र सिंह आदि किसान मजदूर रहे।
विज्ञापन


तहसील में तालाबंदी कर भाकियू ने दिया धरना
चांदपुर में  बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू की ओर से तहसील में तीसरे दिन भी तालाबंदी जारी रही, जिससे तहसील में कामकाज प्रभावित रहा। भाकियू का बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर दो जनवरी से तहसील परिसर में धरना चल रहा है। चीनी मिल अधिकारियों व प्रशासन के कई बार आश्वासन के बाद भी किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसानों में रोष बना हुआ है। शनिवार को धरने के 32वें दिन चौधरी अशोक कुमार की अध्यक्षता व शीशपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान होने तक धरना स्थल पर डटे रहने की शपथ ली। धरने पर वक्ताओं ने नारा दिया कि भाकियू ब्लाक जलीलपुर ने ठाना है, बकाया गन्ना भुगतान लेकर घर को जाना है। किसानों द्वारा बृहस्पतिवार को तहसील में की तालाबंदी शनिवार को भी जारी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। धरने पर बलराम सिंह, अमर सिंह, चंद्रपाल सिंह, सोमदत्त सिंह, भोपाल सिंह, शीशपाल सिंह गुर्जर, रामस्वरूप सिंह, कलवा सिंह, संसार सिंह, तेजवीर सिंह, जयपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, राकेश प्रधान, विजय सिंह, अशोक राणा, सुरेश सिंह, सूरज सिंह, योगेंद्र पाल, जीतराम सिंह, अनुज, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed