फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers furious for cutting sugarcane before metering

पैमाइश से पूर्व गन्ना काटने पर भड़के किसान

Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers furious for cutting sugarcane before metering
पैमाइश से पूर्व गन्ना काटने पर भड़के किसान
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गंगा खादर क्षेत्र में पैमाइश से पूर्व उत्तराखंड के लोगों द्वारा गन्ना काटने पर भड़के नांगलसोती किसानों ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से गन्ना कटान रुकवाने और जल्द भूमि की पैमाइश कराने की मांग की है।

गंगा खादर क्षेत्र में यूपी और उत्तराखंड के लोगों के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। गत 28 नवंबर को यूपी और उत्तराखंड के लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों प्रदेशों के लोगों के बीच जमीनी विवाद सुलझाने के लिए पांच दिसंबर को यूपी और उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और जल्द पैमाइश कराने की बात कही थी। उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटाई और बुवाई पर रोक लगाई थी। बुधवार को फिर उत्तराखंड के लोगों ने खादर क्षेत्र में गन्ने की कटाई शुरू कर दी। जिससे नांगलसोती के किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ज्ञान सिंह, हुकम सिंह, महेंद्र, नीटू, इरफान, मोनू ने तहसील प्रशासन और नांगलसोती पुलिस से गन्ना कटान रुकवाने की मांग की। उधर, एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि खादर क्षेत्र में दोनों पक्षों की सहमति पर यथास्थिति के आदेश किए गए थे। यदि फसल की कटाई की जा रही है तो गलत है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed