फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' disorder in the Collectorate

कलक्ट्रेट में किसानों का बवाल

Tue, 05 Dec 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Tue, 05 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers' disorder in the Collectorate
कलक्ट्रेट में जाने के लिए गेट पर लगे ताले को तोड़ते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में किसान मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। भाकियू ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। किसान मेन गेट में लगे ताले को तोड़कर जबरन कलक्ट्रेट में घुस गए। करीब पांच घंटे तक धरना दिया। इस दौरान कलक्ट्रेट में अफरातफरी का माहौल रहा। जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और व्यापारी सांठगांठ करके संगठित गिरोह की तरह किसानों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन
भाकियू के आह्वान पर किसान गन्ना समिति में इकट्ठा हुए। प्रदर्शन करते हुए दोपहर करीब 12:15 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट के मेन गेट पर भारी संख्या में पुलिस थी, गेट में ताला लगा देख किसान भड़क उठे। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह की पुलिस से तीखी झड़प हुई। किसान शोर मचाते हुए गेट की ओर दौड़ पडे़ और गेट पर लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ने कहा कि अफजलगढ़ क्षेत्र में किसान वन विभाग के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। डीएफओ किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं। बिजली की दरों में वृद्धि किसान उत्पादों के मुकाबले 150 गुना की गई है, इससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। आरोप लगाया कि उत्तम शुगर मिल गन्ना खरीद में किसानों को परेशान कर रहा है। साजिश के तहत जिला अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला प्रशासन लोकतंत्र की हत्या करने पर तुला है। यह मुकदमा वापस नहीं हुआ तो किसान 23 दिसंबर को सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सत्येंद्र सिंह, सीओ सदर गजेंद्र पाल सिंह ने कलक्ट्रेट के गेट पर ताला डालने को लेकर खेद जताया। इसके बाद एडीएम मदन सिंह ने किसानों से वार्ता की। जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार अफजलगढ़ क्षेत्र के जिस गांव को वन विभाग खाली कराना चाहता है, वहां अब यथा स्थिति रहेगी, प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शाम को करीब चार बजे किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव रामऔतार सिंह, चौधरी बलराम सिंह, नरदेच सिंह, देवदत्त शर्मा, सुनरल प्रधान, समरपाल, लक्ष्मीनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed