{"_id":"60e7390a8ebc3e726369dbe3","slug":"farmers-demonstrated-against-inflation-nazibabad-news-mrt5464757153","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार और ब्लॉक महासचिव अवनीश कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता नांगलसोती के बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। उन्होंने बढ़ती महंगाई के विरोध में ट्रैक्टर- ट्रॉली पर खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने आम जनता को विकास करने के नाम पर सिर्फ महंगाई दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसने किसानों व आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने किसानों की फसलों के दामों में वृद्धि न होने पर रोष व्यक्त किया। चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों को नहीं घटाया गया तो किसान आंदोलन करेंगे। इस दौरान हुकुम सिंह, नरदेव, प्रमोद कुमार, सुमित कुमार, कलुआ सिंह, ज्ञान सिंह, अजय कुमार, कटार सिंह, रितिक आदि मौजूद रहे।