{"_id":"5d9b837d8ebc3e93cf657d32","slug":"farmers-can-register-and-amend-at-home-bijnor-news-mrt4473270134","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे आधार नंबर में संशोधन व पंजीकरण कर सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे आधार नंबर में संशोधन व पंजीकरण कर सकते हैं किसान
विज्ञापन
घर बैठे संशोधन व पंजीकरण कर सकते हैं किसान
बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आधार कार्ड नंबर सही अंकित न होने पर नवंबर में मिलने वाली किश्त पर रोक लग सकती है। इसलिए कृषि विभाग किसानों को घर बैठे मोबाइल फोन के जरिये रजिस्ट्रेशन करने, गलत एंट्री में सुधार करने और आधार नंबर लिंक करने के बारे में जागरूक कर रहा है।
किसानों को खाद, बीज आदि में राहत देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना में किसानों के खातों में तीन किश्त में हर साल छह हजार रुपये जाएंगे। जिले में अब तक 2,58,099 किसानों को योजना का लाभ मिल चुका है। केंद्र सरकार ने पहली दो किश्त के लिए आधार नंबर को अनिवार्य नहीं किया था, लेकिन तीसरी किश्त के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। आधार नंबर लिंक न होने पर नवंबर में जाने वाली किश्त किसानों के खातों में नहीं जाएगी। इसके अलावा आधार कार्ड, खसरा खतौनी व बैंक पासबुक में नाम गलत होने पर भी खाते में तीसरी किश्त नहीं जाएगी। कृषि विभाग ऐसी गलतियों को पोर्टल पर ही ठीक कराने व उनके आवेदन के स्टेटस की जानकारी लेना किसानों को सिखा रहा है।
- ऐसे करें संशोधन
किसान www.pmkisan.gov.in पोर्टल खोलेंगे। पोर्टल खोलते ही दायीं ओर कोने में फारमर्स कॉर्नर लिखा होगा। इसे क्लिक करने पर तीन ऑप्शन खुलेंगे। पहला ऑप्शन न्यू फारमर्स रजिस्ट्रेशन यानि पंजीकरण का होगा। किसान अपनी सभी जानकारी इस पर लिखकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दूसरा कॉलम एडिट आधार डिटेल का होगा। इसमें किसान अपने आधार नंबर से गलत दर्ज की गई जानकारी में संशोधन कर सकते हैं। इस कॉलम में वही नाम खुलेंगे, जिनके आधार कार्ड फीड की गई अन्य जानकारी में गलती होगी। तीसरा कॉलम बेनिफिशियरी स्टेटस का होगा। इसमें किसानों द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
- पंजीकरण के डेढ़ महीने बाद प्रदर्शित होगा नाम
पोर्टल पर उन किसानों के नाम ही प्रदर्शित होंगे जिनका रजिस्ट्रेशन हुए डेढ़ महीने का समय हो गया हो। किसानों का पंजीकरण अनेक प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद पोर्टल पर प्रदर्शित होता है।
- घर बैठे करें संशोधन
उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी के अनुसार किसानों को ऑनलाइन संशोधन के बारे में सभी ब्लॉक, तहसील व कृषि विभाग के कार्यालय में बताया जा रहा है। किसान घर बैठे भी अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और इनमें संशोधन कर सकते हैं।