फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers burnt sugarcane Holi due to no increase in price

मूल्य न बढ़ने पर किसानों ने जलाई गन्ने की होली

Tue, 10 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt sugarcane Holi due to no increase in price
बिजनौर के कस्बा झालू में बस स्टैंड के पास गन्ने की होली जलाते आकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
मूल्य न बढ़ने पर किसानों ने जलाई गन्ने की होली
विज्ञापन

कोतवालीदेहात/हीमपुरदीपा/झालू। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी न होने से नाराज किसानों ने कई स्थानों पर गन्ने की होली जलाई। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
कोतवाली देहात में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट के बाहर प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए गन्ने की होली जलाई। ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा गन्ने का रेट न बढ़ाए जाने से सरकार का किसानों की आय दोगुना करने का दावा खोखला साबित हो रहा है। इस दौरान दिपेश राठी, चौधरी सुरपाल सिंह, नितिन सिरोही, आलोक चौहान, अब्दुल गफ्फार, बलजीत सिंह, रविंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा क्षेत्र में गांव पुट्ठा में भाकियू अंबावता के नेतृत्व में किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दामों मे बढ़ोत्तरी न करने से क्षुब्ध होकर नारेबाजी करते हुए गन्ने की होली जलाई। किसानों का कहना था कि सरकार ने बिजली बिल, कीटनाशक, उर्वरक सभी के दामों में वृद्धि की है फिर गन्ने के रेट में वृद्धि क्यों नहीं की गई। सरकार की इस दोहरी नीति से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इस दौरान परशुराम सिंह जिला महासचिव, देवराज सिंह, नसीर अहमद, अमन सिंह, नितिन कुमार, धन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झालू में आजाद किसान यूनियन ने बस स्टैंड पर गन्ने की होली जलाकर आक्रोश जताया। प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है और गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाती है। हर वर्ष महंगाई की दर बढ़ जाती है। यह किसानों के साथ अन्याय है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने कहा कि सरकार ने 14 दिन में गन्ने का भुगतान करने का वादा किया था। लेकिन किसानों को उसके लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। इस दौरान महासचिव मास्टर गिरिराज सिंह, झालू नगर अध्यक्ष नेपाल सिंह, कुदरतुल्ला खा, पिंकू, नवनीत उर्फ भूरे, निशु, अभय सिंह, हरपाल सिंह, नृपेंद्र सिंह, कमल सिंह, मुनेंद्र सिंह, दिल्लू, धीरू, विदेश कुमार, अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed