फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers are not bringing wheat to government procurement centers

सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं लेकर नहीं आ रहे किसान

Thu, 12 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not bringing wheat to government procurement centers
चांदपुर में कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों की प्रतिक्षा में बैठ? - फोटो : BIJNOR
सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं लेकर नहीं आ रहे किसान
विज्ञापन

चांदपुर। किसान का गेहूं खरीदने के लिए सरकारी गेहूं क्रय केंद्र तो स्थापित कर दिए गए हैं, लेकिन किसान अपना गेहूं लेकर सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर नाम मात्र के लिए ही पहुंच रहा हैं। गेहूं क्रय केंद्रों के संचालकों को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए गांव गांव भटकना पड़ रहा है। उसके बाद भी गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
एक अप्रैल से सरकारी गेहूं केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो गया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति चांदपुर क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए दस क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें चांदपुर मंडी समिति परिसर में आरएफसी, सिसौना, बागड़पुर, मुढाल, जलीलपुर, रतनगढ़, बास्टा, नूरपुर बिजनौर रोड में पीसीएफ, नूरपुर उपमंडी में आरएफसी व नूरपुर पराग डेयरी में एसएफसी का गेहूं क्रय केंद्र है। दस गेहूं क्रय केंद्रों पर अब तक करीब मात्र 591 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हुई है।
विज्ञापन

सरकार ने गेहूं खरीद के लिए 2015 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया है। जबकि बाजार में मूल्य 2050 से लेकर 2150 रुपये प्रति क्विंटल तक है। बताया जा रहा है कि किसान के घर से गेहूं 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। ऐसे में सरकार का गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति नवीन मंडी परिसर स्थित आरएफसी के गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में गेहूं का मूल्य सरकारी मूल्य से अधिक होने के कारण किसान सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed