फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer Sharad Kumar honored for seed production

बीज उत्पादन के लिए किसान शरद कुमार सम्मानित

Sat, 29 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer Sharad Kumar honored for seed production
बीज उत्पादन के लिए किसान शरद कुमार सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। गांव हरगनपुर के रहने वाले किसान शरद कुमार सिंह को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सभागार में हुए पांचवें कृषि कांग्रेस कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सम्मानित किया।

आत्मा परियोजना निदेशक योगेंद्र पाल सिंह योगी ने बताया कि सूबे के दस किसानों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। शरद कुमार सिंह को बीज उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया है। शरद कुमार कंपनी से आधारित बीज लेते हैं और अपने खेतों में पैदा करके उन्हें कंपनी को ही बेचते हैं। इस बीज को कंपनी किसानों को बेचती हैं। पिछले साल शरद कुमार ने अपने खेत में गेहूं का उत्पादन प्रति हेक्टेअर 60 क्विंटल तक निकाला था। ऐसा बीज भी ऊंची कीमत पर बिकता है। शरद कुमार कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों का भी सहयोग लेते हैं। शरद कुमार ने उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी, किसान विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डीपी सिंह, डा.नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed