{"_id":"6375261ac244202b3f551c17","slug":"farmer-s-day-electricity-dues-payment-issue-bijnor-news-mrt6139406114","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में छाया बिजली, बकाया भुगतान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में छाया बिजली, बकाया भुगतान का मुद्दा
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन सभागार में किसान दिवस को संबोधित करते डीएम उमेश मिश्रा।
- फोटो : BIJNOR
किसान दिवस : बिजली, बकाया भुगतान का मुद्दा
बिजनौर। विकास भवन के सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने बिजली बिल, जर्जर लाइनों के तार बदलने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांगों को प्रमुखता से उठाया। सड़क निर्माण, गांवों में पानी निकासी को नालियों के निर्माण कराने की मांग की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने समस्त अधिकारियों को किसानों की समस्याएं त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन होता है। किसान दिवस के प्रारंभ में जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने गत दिवस में आई शिकायतों के निस्तार की रिपोर्ट पढ़कर किसानों को सुनाई। जिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, उनका कारण बताया। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने जर्जर लाइनों के तार बदलवाने की मांग जोरशोर से उठाई। साथ जनपद में तेजी से फैल रहे बुखार की रोकथाम को ठोस कदम उठाने की मांग की।
भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने स्वाहेड़ी में करंट से मरे युवक के परिजनों को मुआवजा दिलाने, नामजद अधिकारियों पकड़ने की मांग उठाई। ठाकुर रामौतार सिंह, विजयपाल सिंह ने बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। किसान दिवस में उपकृषि निदेशक गिरीश चंद, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, आत्मा प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह योगी व किसान जयसिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, शेखर तोमर आदि उपस्थित रहे।