फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Families adamant on arresting murderers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने पर अडे़ परिजन

Fri, 15 Jan 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Families adamant on arresting murderers
अफजलगढ़ थाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करते मृतक वीर सिंह के परिजन। - फोटो : BIJNOR
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने पर अडे़ परिजन
विज्ञापन

अफजलगढ़। रेहड़ थाने के गांव मच्छमार निवासी वीर सिंह की हत्या करके शव मौसमपुर के समीप नहर में डाल दिया गया था। इस मामले में मृतक के छोटे भाई की ओर से गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। वीर सिंह की पत्नी ने भी परिजनों के साथ थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।
वीर सिंह के छोटे भाई रामगोपाल की ओर से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि वीर सिंह पत्नी के साथ अलग घर में रहता था। 13 जनवरी को वह बाइक से सुआवाला गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। उसकी गुमशुदगी रेहड़ थाने में दर्ज करा दी गई। बृहस्पतिवार सुबह वीर सिंह का रक्तरंजित शव सुआवाला से मच्छमार जाने वाले मार्ग गांव हरपुर के पास पड़ा मिला। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि उसके भाई की गांव के ही रवि, अंकुश कुमार, शकील तथा छोटे ने विवाद के चलते हत्या की है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सुनीता दहिया व कोतवाल नरेश कुमार, रेहड़ से उपनिरीक्षक कमल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, शुक्रवार दोपहर वीर सिंह की पत्नी सुशीला अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंची। उसका कहना है कि नामजद आरोपी एक जनवरी को उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। रेहड़ थाने में इस मामले की तहरीर दी थी, किंतु पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। आरोप है कि इन लोगों ने उसके पति की पीट कर हत्या की है। इस मौके पर मधु, पूजा, पूनम, शांति, श्वेता, छोटेलाल, विनोद, हेमराज, प्रमोद, किशन सिंह, संजीव तथा ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed