{"_id":"6042700c8ebc3e591d012ee4","slug":"fair-held-at-the-tomb-of-mahant-panap-das-dhampur-news-mrt528522179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत पानप दास की समाधि पर लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत पानप दास की समाधि पर लगा मेला
विज्ञापन
महंत पानप दास की समाधि पर लगा मेला
धामपुर। महंत पानप दास की 248वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी समाधि स्थल पर मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उनकी समाधि पर बड़ी संख्या में प्रसाद चढ़ा कर मन्नतें मांगी। बच्चों का मुंडन संस्कार कराया।
शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं की ओर से बाबा के गुरुद्वारे से उनकी गद्दी की समाधि स्थल तक बैंड बाजों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकली। गद्दी के समाधि स्थल पर विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाना आरंभ किया। समाधि स्थल पर मेला लगाया गया। जिसमें प्रसाद बेचने वालों, खेल, खिलौने वालों ने ठेले लगाए और दुकानें लगाई। खाद्य पदार्थों की भी दुकानें लगाई गईं। श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। मेले की व्यवस्था में पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया।
मेले के आयोजन में महंत हरिदास, आत्मादास, बजरंग दास, रघुनाथ दास, भजन दास, प्रणव दास, श्याम दास और महेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व पालिकाध्यक्ष अभय कुमार, अरुण कुमार, संतोष राजपूत, अजय चौधरी रहे।