फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fails to move in the woods for a long time

अधिक देर तक जंगल में विचरने पर लगा जुर्माना

Tue, 09 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 09 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में समय सीमा से अधिक विचरने पर पार्क प्रशासन ने दस हजार का जुर्माना वसूल किया है। रेंज अधिकारी आरके भट्ट के अनुसार रामनगर से कालागढ़ तक आने में वाहन शाम  कालागढ़ पहुंचा, जिस कारण उनसे जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क की कालागढ़ रेंज में रविवार को एक वाहन रामनगर से कालागढ़ के लिए चला। वाहन कालागढ़ सांय सात बजे के बाद पहुंचा। जिसे वन विभाग के गेट पर रोक दिया गया। रेंज अधिकारी के अनुसार शाम को कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में निजी वाहन का प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन


बिजनौर जनपद निवासी परवेज अहमद से दस हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। रेंज अधिकारी  के अनुसार सुबह छह बजे से पहले और शाम चार बजे के बाद कालोनी गेट से वन में प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिस कारण से यह जुर्माना वसूल किया गया। पार्क में प्रवेश करने से पहले ही नियम के बारे वाहन चालकों को बता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कालागढ़ से रामनगर व कोटद्वार मोटरमार्ग आम जनता के लिए न खुलने से अक्सर राहगीरो को परेशानी होती है। उत्तराखंड राज्य में सामरिक महत्व का प्राचीन मार्ग कालागढ़ से रामनगर व कोटद्वार के लिए वन विभाग के अधीन है। जिस पर आम वाहनों के आवागमन पर वन विभाग ने रोक लगा रखी है। विशेष रूप से बिजनौर के वाहनों पर खास निगाह रखी जाती है। लोगों ने एक माह पूर्व उत्तराखंड के काबीना वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से भी इस मार्ग को खोलने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed