फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Faheem was shifted to Bijnor jail last year

पिछले साल बिजनौर जेल में शिफ्ट हुआ था फहीम

Thu, 05 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Faheem was shifted to Bijnor jail last year
पिछले साल बिजनौर जेल में शिफ्ट हुआ था फहीम
विज्ञापन

बिजनौर। कस्टडी से फरार होने के इरादे की भनक शातिर बदमाश फहीम ने नहीं लगने दी। जेल में भी वह बेहद शांत और चुपचाप रहता था, जिसके चलते उसके इरादों को समय रहते नहीं भांपा जा सका।
साल 2021 में 21 अक्टूबर को फहीम मुरादाबाद से बिजनौर जेल में शिफ्ट किया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मानें तो वह जेल में शांत और चुपचाप रहता था।
विज्ञापन

पेशी के लिए बृहस्पतिवार को दो पुलिसकर्मी कस्टडी में लेकर फहीम एटीएम को मुरादाबाद कोर्ट ले गए थे, जहां से वह फरार हो गया। कस्टडी में लेकर जाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिरनी तय है। हालांकि बृहस्पतिवार की देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। फिर भी पुलिसकर्मियों का निलंबन तय माना जा रहा है। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि बदमाश मुरादाबाद में फरार हुआ है। वहीं पर उसकी रिपोर्ट दर्ज होगी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सूचना आने पर बदमाश फहीम शेख को ले जाने वाले हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी जेल अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि फहीम शेख को बिजनौर जेल में पिछले साल 21 अक्तूबर को लाया गया था। प्रशासनिक आधार पर उसे बिजनौर जेल में शिफ्ट किया गया था। वह जेल में शांत ही रहता था। उसे पुलिस लाइन से ड्यूटी पर आए दो पुलिसकर्मी मुरादाबाद पेशी पर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed