फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Factory making tamancha caught in Nizampura

निजामपुरा में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Tue, 16 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Factory making tamancha caught in Nizampura
निजामपुरा में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव निजामपुरा में नहर के पुल के पास एक खंडहर में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस नेए एक व्यक्ति को भी दबोचा है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। फैक्टरी से पांच तमंचे, आठ अधबने तमंचे व उपकरण बरामद किए गए हैं।

एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक शहर कोतवाल पुलिस ने गांव निजामपुरा में नहर के पास बने खंडहर में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी से 315 बोर के पांच तमंचे, आठ अधबने तमंचे, सात नाल, आठ लोहे की पत्ती, दो लकड़ी की बट, आरी, कटर व हथौड़ी बरामद की है। कोतवाली देहात थाने के मोहल्ला रहमुला निवासी नसीम उर्फ लंबू को दबोचा है। गांव गंगौड़ा शेख निवासी हिस्ट्रीशीटर एजाज उर्फ छोटू मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं। पकड़े गए नसीम ने पुलिस को बताया कि वह साथी एजाज के साथ मिलकर तीन से पांच हजार में तमंचा बेच रहा था। पकड़े गए नसीम पर दस व फरार एजाज पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने फैक्टरी को पकड़ने वाली टीम में शामिल पुलिसवाले को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed