{"_id":"610839c88ebc3e844d33ee47","slug":"face-to-face-collision-in-bolero-tempo-many-injured-nazibabad-news-mrt5501844148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो और टैंपो में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो और टैंपो में टक्कर
विज्ञापन
बोलेरो-टेंपो में आमने-सामने की टक्कर, कई घायल
नजीबाबाद। कोतवाली मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर गुनियापुर भट्टे के निकट तेज रफ्तार बोलेरो और टेंपो में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर से टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दूर गड्ढ़े में जा गिरा। दोनों वाहनों में सवार करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए। संयोग से घटना के बाद क्षेत्र से गुजर रहे एसपी देहात संजय कुमार, नगीना सीओ सुमित शुक्ला ने घायलों को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था कराई। सूचना मिलते ही सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर किया गया।
घायलों में बोलेरो चालक नरेश कुमार, भूपेंद्री पत्नी किरनपाल निवासी कंककठेरा गजरौला अमरोहा, टैंपो सवार गांव झल्ली निवासी बलवीर सिंह, गांव खंसाल निवासी अभिषेक, मीरकी सराय नहटौर निवासी मो. रिजवान, मौधा नहटौर निवासी रागिव को सीएचसी समीपुर में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।