फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Expressed anger over non-payment of sugarcane

गन्ना भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया

Wed, 25 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over non-payment of sugarcane
नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाकियू अम्बावता की मासिक पंचायत में किसानों ने गन्ना भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को संबोधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। पंचायत में भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष चौधरी शिवकुमार सहरावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों को 14 दिन के भीतर गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन वर्तमान में किसानों को महीनों के बाद भी गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा। ऐसे में किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार ने गन्ना भुगतान नहीं कराया तो किसान सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों ने मुख्यमंत्री से ब्याज सहित गन्ना भुगतान करने, किसानों का बिजली बिल माफ करने, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति का समय बढ़ाने, आगामी पेराई सत्र में गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग की। उन्होंने मांगों का ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा। पंचायत में जावेद अख्तर सिद्दीकी, डोरी पहलवान, विरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, जीत सिंह, गोपी सिंह, चौ. सुखवीर सिंह, समीम अहमद, मुकेश कश्यप, टीकाराम सिंह, विनीत त्यागी, महिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, उदयभान सिंह, संतराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed