फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Exporting agricultural products to gulf countries

कृषि उत्पादों को खाड़ी देशों में कर रहे एक्सपोर्ट

Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Exporting agricultural products to gulf countries
बिजनौर में कृषि से उत्पादित पदार्थों को निर्यात करने वाले डॉ शोबान सम्मानित करते डीएम उमेश मिश्? - फोटो : BIJNOR
कृषि उत्पादों को खाड़ी देशों में कर रहे एक्सपोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर । मंडावर निवासी डॉ. शोबान पुत्र मोहम्मद हाशमी अपनी कंपनी बनाकर कृषि से संबंधित उत्पादित पदार्थ गुड़, शक्कर, खाद्य तेल एवं फल, सब्जियां तथा एग्रीकल्चर केमिकल्स आदि को मूल्य खाड़ी देशों में एक्सपोर्ट कर रहे हैं। उनके इस कदम से न सिर्फ उन्हें लाभ हो रहा है, बल्कि किसानों को उत्पादित पदार्थों के अच्छे दाम मिल रहे हैं और रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मोहम्मद शोबान को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक गिरीश चंद, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवेधश मिश्र, एसडीओ कृषि मनोज रावत आदि उपस्थित रहे।

डॉ. सोबान ने बताया कि कोरोना काल में देखने में आया कि सभी तरह के व्यापार लगभग बंद हो गए थे। सभी लोग घर बैठे थे, सिर्फ किसानों का कार्य नहीं रुका और सुचारु रूप से चलता रहा। फिर उन्हें लगा कि क्यों न किसानों से संबंधित कार्य ही किया जाये। डॉ. सोबान ने अपने भाई कासिम अख्तर के साथ बिजनौर फार्र्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के नाम शुरू की। दोनों भाईयों ने फल, सब्जियां, गुड़, शक्कर, सरसों का प्रसंस्करण कर खाद्य तेल का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया। देखते ही देखते उनका एक्सपोर्ट का व्यापार काफी फैल गया। उन्हें इस क्षेत्र में रुचि बढ़ने लगी। वजह, किसान को उनके माध्यम से अच्छा दाम मिलने लगा। उनसे 2000 से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। उनका कहना है उन्होंने कि रोजगार सृजन किया। उनकी कम्पनी से जुड़ने के बाद किसानों की आय में काफी बढ़ोतरी हुई है। भविष्य में अधिक से अधिक किसानों को क्लस्टर के रूप में जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। उनका कहना है कि सब्जी व फलों के विदेशी आयातक से एग्रीमेंट हो गया है। इन वस्तुओं का एक्सपोर्ट भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed