फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Exhibition going on without permission in Dhampur

धामपुर में बिना अनुमति के चल रही नुमाइश

Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Exhibition going on without permission in Dhampur
धामपुर के केएम इंटर कालेज में लगे झूले - फोटो : DHAMPUR
धामपुर में बिना अनुमति के चल रही नुमाइश
विज्ञापन

धामपुर। सरकार के आदेश पर दिवाली के मौके पर पालिका की ओर से धामपुर के केएम इंटर कालेज में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक पांच दिवसीय दीपोत्सव मेलों का आयोजन किया गया था। पर मेले की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन की बगैर अनुमति के मेले की आड़ में अवैध तौर पर नुमाइश चल रही है। आरोप है कि नुमाइश में दुकानदारों से बिना ठेके के ही कुछ लोग वसूली कर रहे हैं। ठेकेदार का कहना है कि उसने कालेज प्रधानाचार्य से 30 नवंबर तक के लिए कालेज के खेल मैदान को नुमाइश लगाने के लिए ले रखा है।
शासन की मंशा के अनुरूप इस मेले में रेहड़ी वालों को मुफ्त में दुकान लगाने के लिए जगह मुहैया कराई गई थी। जिससे दीपावली के त्योहार में गरीब रेहड़ी वालों को कोरोना काल के बाद कुछ आमदनी हो सके। इस मेले में झूलों के साथ ही तमाम प्रकार के सामान की दुकानें लगाई गई थी। अब तीन नवंबर को मेला कागजों में खत्म भी हो चुका है। आरोप है कि अब इसी मेले की आड़ में ठेकेदार ने नुमाइश की तरह मेला शुरू कर दिया है। बड़ी बात है कि जब तीन नवंबर तक ही मेला लगना था तो इसके बाद में नुमाइश लगाने की किसने अनुमति दे दी।
विज्ञापन

अनुमति संबंधी कोई जानकारी संज्ञान में नहीं : प्रधानाचार्य
केएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार का कहना है कि अनुमति संबंधी कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। ठेकेदार द्वारा एसडीएम से अनुमति प्राप्त करने की उन्हें जानकारी दी थी। उसी के आधार पर 30 नवंबर तक उनके द्वारा कालेज का मैदान ठेकेदार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका का अब मेले से कोई संबंध नहीं : ईओ
पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि केएम इंटर कालेज में पालिका द्वारा रेहड़ी वालों को निशुल्क दुकानें लगवाई गईं थीं। मेला लगाने को केवल तीन नवंबर तक ही अनुमति दी गई थी। इसके बाद पालिका स्तर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। मेले से पालिका प्रशासन को कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed