फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Exercise to give shape to development plans

विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने की कवायद

Wed, 16 Nov 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Exercise to give shape to development plans
विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने की कवायद
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन ने नजीबाबाद क्षेत्र को हब के रूप में विकसित करने की मुख्यमंत्री की योजना को साकार रूप देने के लिए जमीनों को चिह्नित करने का अभियान चलाया है।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर सीमा से लगे क्षेत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हब के रूप में विकसित करने की योजना के लिए प्रशासन ग्राम पंचायत की भूमि को चिह्नित कर रहा है। प्रशासन ने ग्राम पंचायत की भूमि कम होने के लिए विकल्प के रूप में किसानों से भी संपर्क साधना शुरू किया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी लोनिवि के एक्सईएन योगेंद्र कुमार योजना के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने में जुटे हैं। हाल ही में शासन से आई टीम नगर के कई प्रमुख सरकारी-गैरसरकारी प्रतिष्ठानों का सर्वे कर चुकी है। परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो, आवास विकास कॉलोनी, सीएचसी समीपुर, सेंट मैरीज हॉस्पिटल, कृषि उत्पादन मंडी समिति सहित विभिन्न स्थानों पर शासन की टीम ने पहुंचकर विकास और सुंदरीकरण योजना की रूप-रेखा तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार मार्ग के सीमांत गांव क्षेत्र में अस्पताल, कॉमर्शियल कॉंप्लेक्स, खेल का मैदान आदि विकसित किए जाने की कार्य योजना के अंतर्गत एसडीएम विजयवर्धन तोमर के नेतृत्व में प्रशासन ने किसानों से उनकी जमीनों के संबंध में संपर्क साधना शुरू कर दिया है। लगभग 70 एकड़ भूमि किसानों ने योजना के अंतर्गत सरकार को देने की सहमति भी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed