फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ex-servicemen will take command of hotspot areas

हॉट स्पॉट इलाकों की कमान थामेंगे भूतपूर्व सैनिक

Sun, 16 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will take command of hotspot areas
हॉटस्पॉट इलाकों की कमान थामेंगे भूतपूर्व सैनिक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के हॉट स्पॉट इलाकों में पुलिस के साथ अब भूतपूर्व सैनिक भी पहरा देंगे। इसके लिए एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन ने एसपी से मुलाकात कर स्वेच्छा से कंटेनमेंट जोन में पुलिस का सहयोग करने को मुलाकात कर भूतपूर्व सैनिकों ने अपने नजदीकि क्षेत्रों में बने हॉट स्पॉट इलाकों में पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिया है।

जनपद में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। इस कारण हॉटस्पॉट इलाके भी बढ़ रहे हैं। वर्तमान में जनपद में करीब 150 हॉटस्पॉट इलाके क्रियाशील हैं। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह के अनुसार जिले में बने लगभग 150 केंटनमेंट जोन में बेवजह होने वाली आवाजाही को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन फिर भी कई अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण कंटेनमेंट जोन में कभी कभी पुलिसकर्मी मौजूद न रहने से इन क्षेत्रों में लोगों का बेवजह आवागमन जारी रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने पुलिस का सहयोग करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने सभी भूतपूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकि क्षेत्रों में बने हॉट स्पॉट इलाकों में स्वैच्छिक ड्यूटी कर पुलिस का सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed