फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Every year 4000 thousand Mahadanis donate blood, you should also do this great donation

हर साल 4000 हजार महादानी करते हैं रक्तदान, आप भी करें यह महादान

Tue, 14 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Every year 4000 thousand Mahadanis donate blood, you should also do this great donation
हर साल 4000 महादानी करते हैं रक्तदान, आप भी करें यह महादान
विज्ञापन

बिजनौर। रक्तदान को लेकर लोगों के मन से भय खत्म हो गया है। करीब दो दशक पहले लोग रक्तदान को लेकर जागरूक नहीं थे, लेकिन अब बदलते दौर में रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ गई है। दो दशक बाद करीब 35 प्रतिशत रक्तदान बढ़ गया है। 2006 के आसपास स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की संख्या 517 थी, लेकिन अब चार हजार के आसपास लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर आज अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से शिविर लगाया जाएगा।
जिले में रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य उत्सवों पर रक्तदान का चलन बढ़ गया है। इसके साथ ही शिविर में रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों द्वारा सलाह दी जा रही है कि रक्तदान करना शरीर के लिए हानिकारक नहीं, बल्कि लाभदायक है। जिसका असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। साल 2006 में 517 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। 2007 में 566 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही 2008 में 690 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं साल 2009 में 1366 लोगों ने रक्तदान किया। इसके बाद से लगातार रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। 2010 में 1469 लोग, 2011 में 2898, 2012 में 3685 लोगों ने रक्तदान किया। 2019 में संख्या बढ़कर 4638 हो गई। वहीं 2020 में 3517 लोगों ने रक्तदान किया। पिछले साल 2021 में 4095 लोगों ने रक्तदान किया था। दो दशकों में रक्तदान करने वालों की संख्या में करीब 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसका अंदाजा ब्लड बैंक से मिले आंकड़ों से लगा सकते हैं।
विज्ञापन

राजकुमार गुप्ता ने 51 बार किया रक्तदान
ब्लड बैंक के अधिकारियों के मुताबिक राजकुमार गुप्ता ने 51 बार रक्तदान किया है। इसके साथ ही टीकम सिंह सेंगर और शशि सेंगर ने 30-30 बार रक्तदान किया। चांदपुर निवासी वसीम अहमद ने 20 बार रक्तदान किया। वहीं डॉ. हरिश राजपूत अब तक 16 बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में रक्तदान को लेकर बढ़ी जागरुकता : डॉ. संजय शंकर
ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. संजय कुमार शंकर ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है। दो दशक पहले एक हजार से भी कम लोग रक्तदान करते थे, लेकिन अब तीन हजार से भी ज्यादा लोग रक्तदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed