फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Even after being purified, water will reach the Gangan river

शोधित होने के बाद भी गांगन नदी तक पहुंचेगा नालों का पानी

Sun, 16 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Even after being purified, water will reach the Gangan river
शोधित होने के बाद भी गांगन नदी में पहुंचेगा पानी
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर कस्बे का गंदा पानी अभी तक गांगन तक सीधे पहुंच रहा था, लेकिन अब पालिका ने पानी को शोधित करने के बाद ही नदी में गिराने का बीड़ा उठाया है। शहर से नदी की तरफ जाने वाले पांच नालों पर शोधन प्लांट लगाए जाएंगे। जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
नगर पालिका की ओर से गांगन नदी को अविरल बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर से निकलने वाले कई नाले गांगन नदी में गिरते हैं। इन नालों में केमिकल युक्त पानी के साथ-साथ पॉलिथीन आदि कचरा भी गांगन नदी में पहुंचता है। नगर पालिका ने शहर से निकलने वाले गंदे पानी को शोधित करने का कदम उठाया है। फिलहाल करीब 23 लाख रुपये के बजट से इस कार्य को कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका नगर से निकलने वाले पांच नालों पर पानी शुद्धिकरण प्लांट लगाएंगी। धामपुर मार्ग पर गांगन नदी के पास, झील कॉलोनी व नगर पालिका के पास तीन नालों पर प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। पानी शुद्धिकरण प्लांट में पांच खाने बनाए गए हैं। इन पांच खानों में जाली लगाई गई है और प्रत्येक खाने में अलग-अलग साइज का पत्थर डाला जाएगा। प्लांट की मदद से नालों में बहने वाले कचरे को रोका जाएगा। उसके बाद आगे पानी को शोधित करने के लिए बायो रैमेडेशन ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा, जिसकी तैयारी भी की जा रही है। दोनों प्लांट शुरू होने पर नालों से निकलने वाला पानी शुद्ध होकर निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ओमगिरी ने बताया कि नगर के नालों पर प्लांट स्थापित करके पानी शोधित किया जाएगा। चेयरपर्सन फिरोजा खातून के प्रतिनिधि व पुत्र राजा अंसारी ने बताया कि नगर के लिए यह एक बेहतर उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed