फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Essential goods shops will open, but social distancing is essential

जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी, पर सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

Tue, 19 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Essential goods shops will open, but social distancing is essential
जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी, पर सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। चौथा लॉकडाउन शुरू होने के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसके बाद जिले में बाजारों के खुलने और बंद रहने के बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए।

मंगलवार शाम जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय की मौजूदगी में अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिखारी के अनुसार दुकानें सामान के हिसाब से सप्ताह में तीन तीन दिन खुलवाई जाएंगी। इस बारे में व्यापारियों के साथ बैठक में आपसी सहमति बनाई गई है। हलवाई की दुकान एक साइड की तीन दिन और दूसरी साइड की बाकी तीन दिन खुलेंगी। मिठाई विक्रेता होम डिलीवरी कर सकते हैं। दिनों का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। बुधवार को दिनों का निर्धारण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरत के सामानों में किताब, बिजली के सामान, किराना की दुकानें, मेडिकल स्टोर, कृषि यंत्र, खाद-बीज, ज्वेलरी, मिठाई, शराब की दुकानें खुलेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग लागू रहेगी, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगी। दुकानदारों को मास्क का प्रयोग अवश्य करना होगा।
विज्ञापन

ये खुलेंगे
गांवों में सभी तरह की दुकानें
सराफा बाजार
मिठाई की दुकान
मोबाइल शॉप
किताबों की दुकान
बिजली के सामान की दुकान
किराना दुकान
कृषि यंत्र
खाद-बीज
मेडिकल स्टोर
शराब की दुकान
ये नहीं खुलेंगी
साप्ताहिक बाजार
सिनेमाहॉल
होटल
रेस्टोरेंट
स्कूल
कॉलेज
शॉपिंग मॉल
प्राइवेट बस व टैंपू
सैलून
ब्यूटी पार्लर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed