{"_id":"68aa138d9bda291e6c0548bb","slug":"erosion-continues-in-lalpur-sojimal-ganga-river-is-moving-towards-the-railway-line-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-158219-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लालपुर सोजिमल में कटान जारी, रेल लाइन की ओर बढ़ रही गंगा नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लालपुर सोजिमल में कटान जारी, रेल लाइन की ओर बढ़ रही गंगा नदी
Sun, 24 Aug 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती के लालपुर सोजिमल में कटान करती गंगा नदी।
नजीबाबाद। लालपुर सोजिमल में गंगा का कहर जारी है। आम के दो बाग सहित करीब 500 बीघा कृषि भूमि का कटान करती हुई गंगा नदी बालावाली रेल लाइन की ओर बढ़ रही है।
नांगलसोती क्षेत्र के लालपुर सोजिमल में शनिवार को भी गंगा का कटान जारी रहा। करीब 30 मीटर कृषि भूमि का कटान किया। एक सप्ताह के भीतर गंगा नदी ने विजय कुमार और रविदत्त गौतम के आम के बाग मेें खड़े करीब 250 पेड़ अपने भीतर समा लिए। गंगा नदी इंडियल ऑयल डिपो की भूमिगत पाइप लाइन को तोड़ चुकी है। आईओसी पाइप लाइन के इंजार्च प्रवीण कुमार और राजस्व टीम मौके पर निगाह रखे हैं। जब तक गंगा नदी उफान नहीं थमता तब तक कोई भी कृषि भूमि बचाव कार्य संभव नहीं दिख रहे। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को क्षेत्र में भेजकर लगातार स्थिति पर निगाह रखी जा रही है।
कटान क्षेत्र में तैनात लेखपाल नूरेन अली ने बताया कि करीब 100 किसानों की कृषि भूमि के कटान होने का अनुमान है। गंगा नदी का कटान लगातार जारी है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों विपिन कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजीव आदि ने बताया कि गंगा नदी कटान करती हुई पास की रेल लाइन की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विधायक ने किया दौरा, पीड़ितों से मिले
विधायक तसलीम अहमद ने गंगा कटान क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ित किसानों से बातचीत की। विधायक ने शासन स्तर तक लालपुर सोजिमल में गंगा नदी के कटान की स्थिति पहुंचाने, पीड़ितों को कृषि भूमि और फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए विधानसभा तक आवाज उठाने का आश्वासन दिया।