{"_id":"5d9cd0cf8ebc3e939d46b3fb","slug":"eradicate-discrimination-by-treating-ram-as-the-ideal-bijnor-news-mrt447458676","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राम को आदर्श मानकर मिटाएं भेदभाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राम को आदर्श मानकर मिटाएं भेदभाव’
विज्ञापन
‘राम को आदर्श मानकर मिटाएं भेदभाव’
बिजनौर। विजय दशमी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। शस्त्र पूजन कर भगवान राम के आदर्शों पर चलने तथा देश व समाज के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में अधिकार अरुण ने एकल गीत, रोहित ने गण गीत, रितेश ने अमृत वचन प्रस्तुत किए व केशव ने प्रार्थना कराई। नगर की सभी शाखाओं के स्वयंसेवकों ने पूर्ण संघ गणवेश में उपस्थित होकर शस्त्र पूजन किया। प्रांत समरसता प्रमुख सुनील ने भगवान राम के आदर्श का उदाहरण देते हुए हिंदू संस्कृति के महान मूल्यों का वर्णन किया। उन्होंने समरस समाज बनाकर ऊंच नीच का भेदभाव मिटाने पर जोर दिया। संगठन के महत्व तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों से वर्तमान की अनुकूल परिस्थिति में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलेराम पाल व संचालन नगर कार्यवाह डा.राघव मेहरा ने किया। कार्यक्रम में नगर संघ संचालक विकास लाटियान, विभा प्रचार प्रमुख मयंक मयूर, सह विभाग कार्यवाह प्रशांत महर्षि, डा.ताराचंद्र अग्रवाल, अजय पाल, डा.विदित कुमार, जितेंद्र चौधरी, वैद्य अजय गर्ग, राममोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विपुल, जयंत, कटार, यश, युवराज, नीरज, अरुण आदि स्वयंसेवकों का योगदान रहा।