{"_id":"5f9efa718ebc3ec5f043166f","slug":"eo-told-girls-of-progress-in-open-class-bijnor-news-mrt509046673","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने खुली कक्षा में छात्राओं को बताए उन्नति के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने खुली कक्षा में छात्राओं को बताए उन्नति के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ ने खुली कक्षा में छात्राओं को बताए उन्नति के गुर
बढ़ापुर। नगर पंचायत ईओ सेवाराम राजभर ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल शुरू करते हुए स्थानीय वाल्मीकि धर्मशाला में समाज की छात्र-छात्राओं की विशेष कक्षा लेकर उनको शिक्षा व उन्नति के बेहतरीन गुर दिए।
इससे पहले वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ईओ ने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया था। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष बल देते हुए वाल्मीकि समाज के छात्र छात्राओं को पठन- पाठन सामग्री उपलब्ध कराई थी और समाज के बच्चों को प्रत्येक रविवार को क्लास लेकर स्वयं पढ़ाने की घोषणा की थी।
रविवार को ईओ सेवाराम राजभर वाल्मीकि धर्मशाला पहुंचे और कक्षा 10, 12 व स्नातक के छात्र-छात्राओं को कई घंटे तक पढ़ाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान की बात बताते हुए उन्हें अपनी शिक्षा का उद्देश्य तय करने और उसी के आधार पर शिक्षा ग्रहण करने के गुर भी दिए। उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों से अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए उनको उच्च शिक्षा ग्रहण कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ईओ की इस नि:शुल्क शिक्षा कक्षा में हिताशा, निक्कू, सोनम, विशाल व सोनू आदि दो दर्जन से भी अधिक छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस दौरान नगर पंचायत के नामित सदस्य लक्ष्मण सिंह प्रजापति ने भी ईओ का सहयोग किया। शिक्षा के प्रति ईओ की इस अनूठी पहल पर अभिभावकों ने उनकी जमकर सराहना की है।