{"_id":"606764738ebc3eda731ba275","slug":"enrollment-time-extended-by-five-hours-bijnor-news-mrt532732045","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन का समय पांच घंटे बढ़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन का समय पांच घंटे बढ़ाया गया
विज्ञापन
नामांकन का समय पांच घंटे बढ़ाया गया
बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने नामांकन व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए हैं। नामांकन का समय पांच घंटे बढ़ा दिया गया है। साथ ही अब नामांकन में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के सहायक निर्वाचन अधिकारी अलग-अलग होंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन सात अप्रैल से शुरू है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन जिला मुख्यालय पर होगा। जबकि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद का नामांकन ब्लॉकों में है। जिले के ब्लॉकों पर नामांकन के लिए 130 काउंटर न्याय पंचायत वार बनाए गए थे। हर ब्लॉक में एक निर्वाचन अधिकारी आरओ तथा हर न्याय पंचायत में एक-एक सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। आयोग ने नामांकन का समय सुबह 11 बजे से तीन बजे तक निर्धारित किया था।
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि नामांकन दो दिन सात अप्रैल व आठ अप्रैल को होगा। दावेदारों की नामांकन में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय पांच घंटे बढ़ा दिया गया है। अब नामांकन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। नई व्यवस्था में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए न्याय पंचायत वार एक सहायक निर्वाचन अधिकारी होगा। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य का सहायक निर्वाचन अधिकारी न्याय पंचायत वार अलग रहेगा। दोनों के काउंटर अलग-अलग होंगे। ब्लॉकों पर इसी के अनुसार व्यवस्था की जा रही है। छह अप्रैल को दोनों के काउंटर समेत आवश्यक सभी व्यवस्थाएं अपडेट हो जाएंगी। जिले में नामांकन के लिए काउंटर दोगुने कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
नो ड्यूज की व्यवस्था
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि दावेदारों को परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है। जिला पंचायत का आदेश प्रमाण पत्र अर्थात नो ड्यूज लेने के लिए हर तहसील में काउंटर बनाए दिए गए हैं। जिला पंचायत दफ्तर में भी छह काउंटर स्थापित हैं। कर्मचारी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक काउंटर पर मौजूद रहेंगे। ग्राम पंचायत का नो ड्यूज पंचायत सचिव जारी करेगा। बताया कि सचिव को ब्लाक में अधिक समय देने को कह दिया गया है। पंचायत सचिव को अपनी पंचायत में मतदान केंद्र आदि की व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी है।
ये बनवाएं अभिलेख
दावेदारों को नामांकन कराने के लिए शपथपत्र, नो ड्यूज प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जमा की गई धनराशि का चालान प्रमुख रूप से तैयार कराना है। दावेदार परेशानी से बचने के लिए अभिलेख तैयार करा लें। नामांकन से संबंधित अन्य सभी जानकारी ब्लॉक में निर्वाचन अधिकारी से ली जा सकती है। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि दावेदार नामांकन कराने के लिए भीड़ के साथ नहीं आएंगे। दावेदार के साथ प्रस्तावक व सहायता के लिए एक व्यक्ति होगा। ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही नामांकन स्थल पर जाने दिया जाएगा।
रूट चार्ट हो रहे तैयार
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक में न्याय पंचायत वार सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप चार्ट तैयार हो रहे हैं। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पांच से सात पंचायत रहेंगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट जल्द ही आवंटित क्षेत्र का भ्रमण शुरू कर देंगे। जोनल मजिस्ट्रेट की निरीक्षण व्यवस्था बनाई जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता निष्पक्ष व शांति पूर्वक मतदान कराना है। आयोग के संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों को चिह्नित करने के मानक तय हैं। तहसीलों के एसडीएम इस काम को कर रहे हैं।
चाइल्ड केयर लीव की शिक्षिकाओं की सूची तलब
बीएसए महेश चंद के अनुसार जिले के प्राथमिक विद्यालयों की करीब 300 शिक्षिकाएं चाइल्ड केयर लीव अर्थात सीसीएल पर हैं। इन शिक्षिकाओं की सीसीएल को पंचायत चुनाव के दृष्टिगत तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। शिक्षिकाओं की सूची मंगाई जा रही है। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इस बारे में निर्देश भेज दिए गए हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। लापरवाह शिक्षिकाओं और प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।