फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Enrollment process, check now turn

नामांकन प्रक्रिया पूरी, अब जांच की बारी

Sat, 21 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 21 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Enrollment process, check now turn
धामपुर। आरओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 97 ग्राम पंचायतों में प्रधानों पद के लिए 875 और मेंबरी के 1421 लोगों ने पर्चे जमा किए।
विज्ञापन


चार दिनों में प्रधानी पद के लिए 963 और मेंबरी के 1668 लोगों ने पर्चे खरीदे थे। 21,  22 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 नवंबर को तीन बजे से नाम वापसी और तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन


वहीं, अफजलगढ़ में प्रशासन ने तीन दिन के बाद चालान जमा करने की ब्लाक में ग्रामीणों को छूट दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्यशैली की निंदा की। उधर, एसडीएम ने कहा कि जो डीएम का आदेश था। पालन कराने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली को लेकर ब्लॉक में हंगामा
कासमपुरगढ़ी। ब्लॉक में शुक्रवार को भी दिनभर नामांकन पत्रों को जमा करने में भारी अव्यवस्था रही। नामांकन पत्र जमा करना के लिए कई घंटे लोगों को बाहर खड़ा रहना पड़ा।

एसडीएम का कहना है कि जो प्रशासनिक व्यवस्था है उसी के अनुसार नामांकन पत्र जमा होंगे। आखिरी दिन भी नोड्यूज प्रमाण पत्र के नाम हुई वसूली को लेकर ब्लाक में हंगामा होता रहा है।

चुनाव चिन्ह आवंटित
नजीबाबाद। नजीबाबाद के 131 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद एवं 1689 पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के चयन के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। आरओ, बीडीओ, एडीओ के निर्देशन में चुनाव चिन्हों आवंटन किया गया।

541 मैदान में
किरतपुर। आरओ देवेंद्र ठाकुर के मुताबिक शुक्रवार को 79 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। अब प्रधान पद के लिए 541 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य की 916 सीटों पर 924 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था।

53 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। शाम तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इस दौरान ब्लॉक के आसपास भारी भीड़ जमा रही।

882 लड़ेंगे चुनाव
नजीबाबाद। प्रथम चरण में होने वाले नजीबाबाद ब्लॉक के प्रधान पद के चुनाव में 882 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।

शुक्रवार को 131 ग्राम पंचायतों के लिए नामांकन कराने वाले 1017 प्रधान पद के प्रत्याशियों में से 130  प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। जबकि पांच प्रत्याशी के नामांकन  निरस्त कर दिए गए।

चौथे चरण के नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
बिजनौर। चौथे चरण के लिए ग्राम प्रधान एवं वार्ड मेंबरों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हुई। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में पहले दिन प्रधान पद के 116 तथा मेंबर के 31 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

जिले के मौहम्मदपुर देवमल की 104 ग्राम पंचायत और हल्दौर ब्लॉक की 92 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए नौ दिसंबर को मतदान होगा। मोहम्मदपुर देवमल से 1302 और हल्दौर ब्लॉक से 1168 वार्ड मेंबरों के लिए भी वोट इसी दिन पड़ेंगे।

प्रधान पद सामान्य कैटेगिरी का नामांकन पत्र 300 रुपये और आरक्षण कैटेगिरी का नामांकन पत्र 150 रुपये में खरीदा जा सकता है।

सदस्य पद का सामान्य श्रेणी के नामांकन पत्र का मूल्य 150 रुपये और आरक्षण श्रेणी का 75 रुपये मूल्य है। प्रधान पद की जमानत राशि दो हजार रुपये और मेंबर पद की जमानत राशि 500 रुपये है।

नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशी को नोड्यूज प्रमाणपत्र तथा एसबीआई बैंक में जमा जमानत राशि की रसीद आदि अभिलेख जमा करने होंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री 27 नवंबर तक होगी।

नाम बढ़वाएं
बिजनौर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एड़ीएम राममूर्ति मिश्र के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 30 नवंबर तक निर्वाचक नामावलियों के चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु 22 नवंबर विशेष अभियान की तिथि निर्धारित है।

इसमें प्रत्येक बूथ लेविल ऑफिसर अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर प्रात: नौ बजे से सायं पांच बजे तक उपस्थित रहकर जनसामान्य के आपत्ति और दावे प्राप्त करेगा। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला अपना नाम दर्ज करा सकेगा।


मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और कटवाने के फार्म भी भरे जा सकेंगे। विशेष अभियानकी तिथि के अतिरिक्त निर्धारित समय सीमा में उक्त आवेदन पत्र तहसील मुख्यालयों पर स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed