फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Enroll 100% with parents: BSA

अभिभावकों से मिलकर शत प्रतिशत कराएं नामांकन : बीएसए

Fri, 22 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Enroll 100% with parents: BSA
बिजनौर के रायपुर बेरीसाल विद्यालय में स्मार्ट क्लास के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते बीएसए - फोटो : BIJNOR
अभिभावकों से मिलकर शत प्रतिशत कराएं नामांकन : बीएसए
विज्ञापन

बिजनौर। रायपुर बेरीसाल के जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को स्मार्ट क्लास, रीडिंग कॉर्नर तथा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। शिक्षकों से अभिभावकों से मिलकर शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए कहा गया।
उद्घाटन बीएसए जयकरन यादव, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की सदस्य रचनापाल, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह, विद्या भारती के प्रांतीय मंत्री डॉ. सुबोध चंद्र शर्मा, समाजसेवी प्रशांत महर्षि तथा मयंक मयूर ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व अनेक देशभक्तिपूर्ण गीत प्रस्तुत कर वहां उपस्थित सभी को मंत्र मुग्ध किया। बीएसए जयकरन यादव ने कहा कि अभिभावक व शिक्षक मिलकर शत प्रतिशत छात्रों के नामांकन का लक्ष्य पूर्ण करें।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। पांच विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं तथा विद्यालय के मेधावी छात्रों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने की और संचालन गुलशन गुप्ता, अरविंद अहलावत ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद अहलावत, सहायक अध्यापक राहुल कुमार, शिक्षिका नेहा चौधरी, राखी पंवार, सीमा तोमर, मनोज कुमार, जयदीप मलिक, सुमित बंसल, लोकेंद्र, विनय कुमार, धर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed