फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Enjoyed Lohri by flying kites and dancing

नजीबाबाद के कबाड़ी कारोबारियों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा

Fri, 14 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Enjoyed Lohri by flying kites and dancing
अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा कसने के निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने नगर के कबाड़ी बाजार में चोरी के वाहनों के अवैध कटान तथा वाहनों के पुर्जों आदि की अवैध बिक्री रोकने के थाने को निर्देश दिए हैं।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह के साथ दो दिन पूर्व कबाड़ी बाजार में पुराने वाहनों के अवैध कटान आदि की शिकायतों को लेकर छापा मारा था। चेकिंग अभियान से संबंधित रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय ने जिला मुख्यालय भेजी है। एसडीएम ने थाना प्रभारी को भी पत्र लिखकर कबाड़ी बाजार में चोरी के वाहनों के इंजन, चेचिस, कलपुर्जे की अवैध बिक्री और वाहनों के कटान के प्रति पुलिस की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की।

एसडीएम ने कबाड़ी बाजार में पुराने वाहनों की कटान से पूर्व उनसे संबंधित कागजातों, कारोबारियों के कारोबार से संबंधित पंजीकरण आदि का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed