{"_id":"61e06f0c7aa38e3dcc28af70","slug":"enjoyed-lohri-by-flying-kites-and-dancing-bijnor-news-mrt5733189176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग उड़ाकर और डांस करके लिए लोहड़ी का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग उड़ाकर और डांस करके लिए लोहड़ी का आनंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग उड़ाकर और नृत्य कर लिया लोहड़ी का आनंद
बिजनौर। बीआईटी में साहित्य क्लब के द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती, लोहड़ी और मकर संक्रांति पर कार्यक्रम किए गए। शिक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पतंगबाजी की।
संस्थान में कार्यक्रम का शुभारंभ बीआईटी के निदेशक डॉ. विराज त्यागी, सहनिदेशक डॉ.पुुष्पनील वर्मा, लेखा अधिकारी दुष्यंत चौधरी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ.आदित्य शर्मा और डॉ.कावेंद्र यादव ने पतंग उड़ाकर किया। डॉ.विराज त्यागी ने लोहड़ी और मकर संक्रांति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें आपस में मिलजुलकर रहना सिखाते हैं। इससे समाज में समरसता और एकता का भाव आता है। कार्यक्रम में शिक्षकों ने जमकर पतंगबाजी की और पंजाबी गीतों पर जमकर डांस किया। शिक्षकों ने शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, खो-खो, शतरंज, कैरम, म्यूजिकल चैयर खेल का भरपूर आनंद लिया। साथ ही मूंगफली व रेवड़ी का भी जमकर लुफ्त लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। आयोजन में एजुकेशन विभागाध्यक्ष डॉ.कावेंद्र कुमार, क्लब संयोजिका आरती नेगी, असिस्टेंट प्रोफेसर अंकित कुमार, दीपशिखा, वंदना चौधरी, महेश कुमार व पुलकित गौर, सूर्यकांत शर्मा आदि का सहयोग रहा।