फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Engineers will stop technical disturbances in Panchayats

पंचायतों में तकनीकी गड़बड़ी रोकेंगे इंजीनियर

Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Engineers will stop technical disturbances in Panchayats
पंचायतों में तकनीकी गड़बड़ी रोकेंगे इंजीनियर
विज्ञापन

बिजनौर। शासन पंचायतों के कार्यों में तकनीकी गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त हुआ। पंचायतों में तकनीकी मापन एवं एस्टीमेट तैयार करने में अब गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। इसके लिए इंजीनियर/आर्किटेक्ट नियुक्त किए गए हैं। शासन ने जिले के लिए 25 इंजीनियर का पैनल घोषित किया है।
जिले में 1123 पंचायत हैं। पंचायतों में विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने एवं तकनीकी मापन में गड़बड़ी की शिकायत सामने आती रहती हैं। शासन ने गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में इंजीनियर/आर्किटेक्ट नियुक्त करने का फैसला लिया है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि इंजीनियर/आर्किटेक्ट की नियुक्ति के लिए शासन से आवेदन मांगे गए थे। शासन ने तय मानकों के आधार पर पात्र इंजीनियर व आर्किटेक्ट की सूची जिलेवार जारी की है। जिले को 25 इंजीनियर/आर्किटेक्ट की सूची मिली है। पैनल इंजीनियर व आर्किटेक्ट से निर्धारित प्रारूप पर अनुबंध पत्र भरवाया जाएगा। साथ ही मूल अभिलेखों की जांच होगी। इसके बाद शासन के निर्देश के अनुसार अगली प्रक्रिया तय होगी।
विज्ञापन

पंचायतों में ये होगी व्यवस्था
शासन की प्राथमिकता गांवों का विकास है। इसके लिए पंचायतों में एक दर्जन से अधिक निर्माण व अन्य योजनाएं संचालित हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय, पानी निकासी के नाले, नाली, खड़ंजा, पंचायत घर आदि का निर्माण प्रमुख हैं। पंचायतों से निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने आती रहती हैं। अभी तक कार्य के तकनीकी मापन एवं एस्टीमेट तैयार करने का काम पंचायत स्तर पर होता है। नई व्यवस्था के अनुसार पंचायतों के कार्य का प्राक्कलन व माप पुस्तिका तैयार करने आदि का काम इंपैनल्ड इंजीनियर व आर्किटेक्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed