फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Engine wheels derailed at oil depot gate

खस्ताहाल स्लीपर से फैली रेल लाइन बनी दुर्घटना का कारण

Fri, 18 Oct 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Engine wheels derailed at oil depot gate
नजीबाबाद के ऑयल डिपो गेट पर पटरी से उतरे इंजन को देखते रेल अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
ऑयल डिपो के गेट पर इंजन के पहिये पटरी से उतरे
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। रेलवे स्टेशन के निकट इंडियन ऑयल डिपो में पेट्रोलियम पदार्थ उतार कर बाहर आ रही वैगन ट्रेन का इंजन डिपो गेट पर पटरी से उतर गया। इंजन के उतरते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। पांच घंटे बाद मुरादाबाद से आई टीआरटी ने पटरी से उतरा इंजन ट्रैक पर रखा।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के निकट इंडियन, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम डिपो है। रेलवे द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ तीनों डिपो में ऑयल वैगन के माध्यम से पहुंचाए जाते हैं। शुक्रवार को प्रात: आईओसी में पेट्रोलियम पदार्थ उतार कर तेल के 25 वैगन लेकर इंजन जैसे ही ऑयल डिपो के गेट से बाहर आ रहा था, तभी गेट के नजदीक अचानक पटरी फैल गई और इंजन के पहिये पटरी से उतरने लगे। आभास होते ही चालक (शंटर) मनीष राज, शंटिंग मास्टर देवेंद्र कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इंजन को आगे बढ़ने से रोक लिया। तब तक इंजन के तीन पहिये पटरी से उतर चुके थे। डिपो की साइडिंग क्षेत्र में इंजन उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसएस जयपाल सिंह, टीआई आरके मीणा, पीडब्ल्यूआई केएल वर्मा स्टाफ के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के बाद मुरादाबाद से आई टीआरटी ट्रेन ने प्रात: 9:25 बजे पटरी से उतरे इंजन को करीब 2:20 बजे पटरी पर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खस्ताहाल स्लीपर के कारण उतरी ट्रेन
मुरादाबाद से आए सीनियर डीएमई भारत भूषण ने एडीईएन अभिषेक कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया ऑयल डिपो के गेट के निकट लकड़ी के खस्ताहाल स्लीपर और स्लीपर पर हुक आदि न लगे होने से पटरी फैलने से घटना होना माना जा रहा है। रेल पथ, कैरिज एंड वैगन और ऑपरेटिंग विभाग की ओर से संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि तकनीक विभाग की उदासीनता से ऑयल वैगन के इंजन पर डिरेलमेंट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed