फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees are not getting the benefit of the difficult terrain

कर्मचारियों को नहीं मिल रहा दुर्गम क्षेत्र का लाभ

Thu, 09 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के कर्मियों को दुर्गम परियोजना पर काम करने की परिभाषा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते बदल गई है। इसके चलते कर्मचारियों को दुर्गम क्षेत्र में काम करने का लाभ नहीं मिल रहा है। उधर, एनजीटी के आदेश आने के बाद परियोजना के कर्मियों का भविष्य भी उज्ज्वल नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की रामगंगा बांध परियोजना में रामगंगा नदी पर कालागढ़ की पहाड़ियों के बीच बांध बनाया गया है। बांध के साथ ही रामगंगा जल विद्युत गृह बना है। इसमें 66 मेगावाट क्षमता की तीन टरबाइन लगी हैं। इनसे बिजली बनाई जाती है। पूरी परियोजना के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश ने 1960 के दशक में केंद्रीय कॉलोनी, नई  कॉलोनी, हाइडिल कॉलोनी, प्राथमिक पाठशाला, इंटर कॉलेज, दो डाकघर,  अस्पताल, बैंक, दो बाजार आदि की सुविधा कर्मियों को दी थी। बाद में विभाग ने परियोजना के दुर्गम क्षेत्र में होने को नकार दिया। इसके चलते परियोजना के हजारों आवासीय व अनावासीय भवन अवैध कब्जे की परिभाषा में आ गए। उन्हें हटाने की कवायद शुरू हो गई। वर्तमान मेें एनजीटी के आदेश आने पर यहां के दोनों बाजारों और नागरिकों के घरों पर संकट आ गया है। वन सीमा पर होने के कारण यहां के नागरिकों को बाजारों, यातायात, चिकित्सा, डाक, बैंक आदि की सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। इस बारे मे विभाग का कोई भी अधिकारी न्यायालय का मामला होने के चलते कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। वहीं सिंचाई विभाग के कर्मचारी नेता सुरेश देवांतक का कहना है कि परियोजना के कर्मचारियों को पूर्व के समान सुविधाएं विभाग को देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed