फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Emphasis on making yoga part of the routine

योग को दिनचर्या का हिस्सा पर जोर

Wed, 22 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making yoga part of the routine
चांदपुर के द हेजलमून स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते बच्चे। - फोटो : BIJNOR
योग को दिनचर्या का हिस्सा पर जोर
विज्ञापन

बढ़ापुर। श्री शिव मंदिर चुन्नी वाला के रामलीला मैदान में आरएसएस की ओर से आयोजित शिविर में नवनीत आर्य व संघचालक योगेश कुमार ने योग कराया। शुभांकर गुप्ता, ठाकुर अजयराज सिंह, संजीव कुमार बंटी, अमित कुमार गुप्ता मिक्की, मुकेश आर्य आदि मौजूद रहे। एसएस बाजवा मॉडर्न अकादमी में प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग व प्रबंधक सुरजीत सिंह बाजवा ने योग की महत्ता बताई।
छाछरी मोड़ के सरस्वती विद्या मंदिर उलेढ़ा में योगाचार्य विनोद कुमार ने योग कराया। स्योहारा में आरएसपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा और बिरला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रंजना शुक्ला के नेतृत्व में योग हुआ। मुस्लिम कुदरत इंटर कॉलेज में लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस और प्रधानाचार्य इशरत महमूद फारुकी के नेतृत्व में योग किया गया। लक्ष्य कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, गुरु नानक डिग्री कॉलेज, स्योहारा डिग्री कॉलेज आदि में भी योग हुआ। अवध शुगर मिल में अध्याशी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, गन्ना महा प्रबंधक बलवंत सिंह ने योग कराया। विवेक श्रीवास्तव डीएवी इंटर कॉलेज कादराबाद खुर्द में भी योग कराया गया।
विज्ञापन

हल्दौर में सीडी इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर में प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर, शिक्षक जितेंद्र मारवाड़ी, हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे। आरएसएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मेघराज सिंह राणा और साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी ने योगाभ्यास कराया। रस्तोगी धर्मशाला में महाराज गोस्वामी ने योग कराया। गांव नांगलजट के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक में भी स्कूल की प्रधानाचार्या रंजीता व ग्राम प्रधान रेखा देवी आदि ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में दिखा योग दिवस का उत्साह
अफजलगढ़/झालू/किरतपुर/नींदड़ू/हीमपुरदीपा/रेहड़/नगीना। कोतवाली नगरपालिका व राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में योग गुरु डॉ. ऋषिपाल पुंडीर, पारस पब्लिक स्कूल में तरुण कुमार, विद्या मंदिर में राजीव गुप्ता ने योग कराया। झालू में श्री झंडे वाले आश्रम में योग गुरु मुनेंद्र सिंह ने योग कराया। किरतपुर के इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन की ओर से हिंदू इंटर कॉलेज में योगाचार्य सोमदत्त शर्मा ने योगाभ्यास कराया। मुस्लिम इंटर कॉलेज, संसार सिंह इंटर कॉलेज छितावर, क्रांति देवी इंटर कॉलेज, मरियम कॉलेज, प्राचीन मंदिर एवं रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन में योगाभ्यास हुआ। नींदडू के प्राथमिक विद्यालय मनकुआं में मुख्य अतिथि रोहिताश सिंह ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। हीमपुर दीपा थाने में थानाध्यक्ष संजय तोमर के नेतृत्व में योग किया गया। दयानंद जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य योगेशपाल के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल परिसर में चिकित्सक वीर सिंह ने योग कराया। रेंजर अमानगढ़ राकेश शर्मा ने केहरीपुर कार्यालय पर रेंजकर्मियों तथा स्कूली बच्चों आदि के साथ योग किया। नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में योग शिक्षक प्रशांत त्यागी ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद चौहान, प्रधानाचार्य यशवीर सिंह, सभासद गोपाल शर्मा, मदन पाल सिंह, मोहम्मद असलम, रोहित कुमार, मास्टर धर्मवीर सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक सतीश गौतम के आवास पर योग शिविर में भाजपा नेता रोहित कुमार रवि, अरुण शर्मा, बाबू राम, सीता राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed