फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Emotion shown to blood donation

रक्तदान करने के लिए दिखाया जज्बा

Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Emotion shown to blood donation
रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित श्री हॉस्पिटल और जिला अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस पर लगाए गए रक्तदान शिविरों में 25 यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्र हुआ।
विज्ञापन


श्री हॉस्पिटल में लगाए गए शिविर का उद्घाटन करते हुए सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त देकर आप एक व्यक्ति के जीवन को ही नही, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को सुरक्षित करते हैं। गरीब जरूरतमंदों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर संजीवनी साबित होते हैं। 
विज्ञापन


श्री हॉस्पिटल के संचालक डॉ. शिरीश ने कहा कि रक्तदान करने से ब्लडप्रेशर, लकवा व हीमोक्रोमो टोसेस (अंगों में आयरन जमा होना) आदि बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने रक्तदान से व्यक्ति के सामान्य जीवन पर पड़ने वाले किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। उन्होने 16 साल से 60 साल तक के स्वस्थ्य लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। 

शिविर में अनेक ऐसे बुजुर्ग भी आए, जो स्वयं तो रक्तदान नहीं कर सकते थे, परंतु वह युवाओं को रक्तदान का महत्व बताकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। 

रक्तदान करने वालों को सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, श्री  हास्पिटल के डायरेक्टर आर के सिंह, डॉ. शिरीश, युवा व्यापारी सौरभ सिंघल व जिला अस्पताल की टीम ने अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 


इस दौरान रक्तदान शिविर संपन्न कराने के लिए जिला अस्पताल के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान डॉ. गौरव शर्मा, सीनियर लैब टैक्नीशियन जेपी सिंह, स्टाफ नर्स मुकेश देवी व लैब टैक्नीशियन नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed