{"_id":"5f7f62758ebc3e9bbb18cc3e","slug":"embezzlement-of-1-59-crores-from-one-thousand-accounts-bijnor-news-mrt505196021","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार खातों से 1.59 करोड़ का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार खातों से 1.59 करोड़ का गबन
विज्ञापन
एक हजार खातों से 1.59 करोड़ का गबन
बिजनौर। किसान सेवा सहकारी समिति फीना के मिनी बैंक घोटाले में दो ऑडिटर, सभापति समेत 28 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में प्रबंध संचालन समिति व मौजूदा प्रबंध निदेशक के खिलाफ कार्रवाई हो गई है। फीना मिनी बैंक घोटाले में जल्द ही कुछ और अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। बैंक में एक करोड़ 59 लाख का घोटाला हुआ है। करीब एक हजार से अधिक किसानों के खातों से पैसे की हेराफेरी हुई है। अपर जिला सहकारी अधिकारी चांदपुर व जिला सहकारी बैंक बिजनौर के उप महाप्रबंधक की जांच में गबन का खुलासा हुआ है।
सहायक निबंधक सहकारी समितियां अमित कुमार त्यागी के अनुसार मामले में तत्कालीन प्रबंध निदेशक लक्ष्य कुमार मुख्य आरोपी हैं। इसके अतिरिक्त बैंक का ऑडिट करने वाले ऑडिटर, समिति के पूर्व तथा वर्तमान सचिव, समिति के सभापति तथा सहकारी बैंक फीना के तत्कालीन शाखा प्रबंधक की संलिप्तता भी सामने आई है। सहकारी समिति फीना के मिनी बैंक के गबन के मामले में अपर जिला सहकारी अधिकारी चांदपुर ब्रजभूषण ने सात अक्टूबर को लक्ष्य कुमार पूर्व सचिव, शमशेर बहादुर सिंह यादव ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, राकेश गर्ग जिला सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, विजयपाल सिंह सेवानिवृत्त सचिव, भुवनेश कुमार वर्तमान सचिव, सभापति एवं संचालन मंडल तथा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बिजनौर की शाखा फीना के तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ थाना शिवाला कला में एफआईआर कराई है। उन्होंने बताया कि मामले में कुल 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
इन पर भी हो गई है कार्रवाई
बिजनौर। सहायक निबंधक ने बताया कि फीना मिनी बैंक मामले में समिति के संचालक मंडल को निलंबित कर दिया गया है। समिति का कामकाज देखने के लिए प्रशासनिक समिति गठित है। साथ ही समिति के मौजूदा प्रबंध निदेशक भुवनेश कुमार को मामले के तथ्य छिपाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एआर के मुताबिक घोटाला वर्ष 2013-14 से लेकर वर्ष 2019-20 तक हुआ है। आरोपी लक्ष्य कुमार वर्ष 2007-08 में भी 19 लाख से अधिक का गबन का आरोपी है।
विज्ञापन
गबन के विरोध में आई भाकियू
बिजनौर। फीना मिनी बैंक के करोड़ों के गबन मामले को लेकर भाकियू मैदान में आ गई है। यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला महासचिव सुनील प्रधान आदि का कहना है कि किसानों को उनका पैसा तुरंत मिलना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि जल्द न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन होगा।