{"_id":"616c64bb95ba581070762c2a","slug":"elephants-trampled-over-a-hundred-bighas-of-crops-dhampur-news-mrt561080526","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने सौ बीघा से ज्यादा फसल को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने सौ बीघा से ज्यादा फसल को रौंदा
विज्ञापन
हरेवली में हाथियों द्वारा उजाड़ी गई गन्ने की फसल को देखते किसान
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथियों ने सौ बीघा से ज्यादा फसल को रौंदा
हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे कई गांवों में हाथियों के झुंड ने करीब सौ बीघा गन्ना व धान की फसल को रौंद दिया। शनिवार रात्रि हाथियों ने जंगलों में फसलों की रखवाली कर रहे किसानों को भी दौड़ा दिया। किसानों का कहना है कि उनकी जान का खतरा बना है। शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं।
साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता, शाहनगर कुराली, रामनगर गोसाई, सहारावाला आदि गांवों में एक माह से हाथियों के झुंड ने फसलों पर कहर बरपा रखा है। शनिवार रात्रि हाथियों ने शाहनगर कुराली निवासी चंद्रपाल सिंह, बलवीर सेवक, फर्रुख, सत्यपाल, रामफूल, ओमप्रकाश, फरीद, गुड्डू, रमेश, अजयराम, गोपाल, लड्डन, छिद्दन, रब्बन, कलवा, करण सिंह, धर्मपाल आदि किसानों की सौ बीघा से ज्यादा गन्ने व धान की फसल को रौंद दिया। वन विभाग की अनदेखी से किसान जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर आदि से टोलियां बना हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने को मजबूर हैं। किसानों का कहना था कि हाथी इसी तरह फसलों को उजाड़ते रहे तो वे भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। उधर वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि किसानों के सहयोग से हाथियों को गोले पटाखे छोड़कर खेतों से जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा है।
डीएफओ मनोज शुक्ला का कहना है कि मुनादी कर ग्रामीणों से हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने के लिए वन विभाग के सहयोग की अपील की जा रही है। साहूवाला वन क्षेत्र व अन्य रेंज की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने की योजना बनाई है।