फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants trample sugarcane crop in Sitawali

सीतावाली में हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल

Wed, 13 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Elephants trample sugarcane crop in Sitawali
मंडावली क्षेत्र के सीतावाली में हाथियों द्वारा रौंदी गई गन्ने की फसल। - फोटो : NAZIBABAD
सीतावाली में हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल
विज्ञापन

मंडावली। साहनपुर वन रेंज से सटे गांवों में हाथियों का झुंड किसानों की गन्ने की फसलों को रौंद रहे हैं। शिकायत के बाद वन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर किसानों में रोष व्याप्त है।
साहनपुर वन रेंज से सटे गांव सीतावाली, गुढ़ा, गुलालवाली में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। किसान मुनेश कुमार, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, सुरेश, मामराज, खेम सिंह, धर्मवीर सिंह का कहना है कि पिछले चार दिनों से हाथियों का झुंड सीतावाली के खेतों में आकर किसानों की गन्ने की फसलों को रौंद रहे हैं। अब तक हाथियों ने किसानों की कई बीघा गन्ने की फसलों को बर्बाद कर दिया है। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी थी, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। साहनपुर वन रेंज अधिकारी राम मुसाफिर यादव ने शाम को टीम भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

डीएफओ से मिले किसान
नजीबाबाद। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर डीएफओ से मिला। किसानों का कहना था कि साहनपुर वन रेंज से सटे गांव जटपुरा बोंडा में हाथी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहेे हैं। हाथियों का झुंड दो दिनों में किसान सोमपाल की पांच बीघा गन्ने की फसल रौंद चुके हैं। उन्होंने बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला से किसानों की फसलों को हाथियों से बचाने की मांग की है। किसानों के प्रतिनिधि मंडल में विजय सिंह, सुनील कुमार, भोपाल सिंह, प्रशांत, गोल्डी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed