{"_id":"5d939e028ebc3e93ae3f396d","slug":"elephants-jeep-the-besieged-irrigation-department-workers-escaped-after-saving-their-lives-dhampur-news-mrt446313666","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने घेरी सिंचाई विभाग की जीप, जान बचाने को लेकर भागे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने घेरी सिंचाई विभाग की जीप, जान बचाने को लेकर भागे कर्मी
विज्ञापन
कालागढ़। सैंडिल बांध मार्ग पर दो हाथी व एक हाथी के बच्चे ने सिंचाई कर्मियों की जीप को घेर लिया। घबराकर कर्मचारी जीप से कूदकर डाउन स्ट्रीम की ओर भाग गए। इस दौरान दो कर्मी घायल हो गए। वन विभाग के गश्ती दलों ने फायरिंग कर हाथियों को वनों में खदेड़ा।
इन दिनों रामगंगा बांध व सैंडिल बांध क्षेत्र में हाथियों के झुंड भ्रमण कर रहे हैं। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि घटनाक्रम के अनुसार सिंचाई विभाग की सरकारी जीप रोज की तरह कर्मचारियों को लेकर सैंडिल बांध पर जा रही थी। जीप को चालक शेर सिंह चला रहा था। जीप में दिनेश शर्मा, प्रदीप कुमार, धीरेंद्र व हेमंत बैठे थे। जैसे ही जीप कांदरू स्रोत के पास पहुंची वहां अचानक दो हाथी और एक हाथी का बच्चा जीप की ओर दौड़ पड़े। चालक ने जीप रोक दी और सभी कर्मचारी जीप से कूदकर डाउन स्ट्रीम की ओर भाग गए। इस दौरान हेमंत व धीरेंद्र घायल हो गए। उधर, सूचना पर पहुंच कांदरू स्थित वन विभाग गश्ती दलों के वन कर्मियों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की। गश्ती दलों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद हाथी वनों की ओर चले गए। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के जेई अन्य वाहन से मौके पर पहुंचे और घायल कर्मियों को उपचार के लिए बाहर ले गए।
वन विभाग करें बांध कर्मियों की सुरक्षा
सिंचाई विभाग के ईई शेर सिंह का कहना है कि रामगंगा बांध क्षेत्र में रामगंगा बांध, सैंडिल बांध व रामगंगा पावर हाउस है। संचालन के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में जाना पड़ता है। ऐसे में हाथियों व बाघ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसलिए यहां गश्ती दलों को रात दिन स तर्क और मुस्तैद रहकर कर्मियों की सुरक्षा करनी चाहिए। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार का कहना है कि इस बारे में सुरक्षा के उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
रेंजर के वाहन पर भी हो चुका है हमला
इस क्षेत्र में अगस्त में हाथी रेंज अधिकारी के वाहन पर भी हमला कर चुका है। जिसमें रेंज अधिकारी भी घायल हो गए थे।