फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants and tigers active in Kalagarh active in Kalagarh

कालागढ़ में सक्रिय हुए हाथी एवं बाघ

Mon, 23 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elephants and tigers active in Kalagarh active in Kalagarh
कालागढ़ के रामगंगा बांध क्षेत्र में घास खाता हाथी। - फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ में सक्रिय हुए हाथी एवं बाघ
विज्ञापन

कालागढ़ । कालागढ़ में हाथी और बाघ सक्रिय हो गए हैं। बांध क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी एवं बाघ नजर आ रहे हैं। केंद्रीय कॉलोनी के यूनियन दफ्तर के मैदान में बाघ ने गाय पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
शिवालिक पर्वत मालाओं की तलहटी से होकर एशियाई हाथी के झुंड एवं हिंसक वन्यजीव कालागढ़ में नजर आ रहे हैं। रामगंगा बांध क्षेत्र में सुरक्षा बेरिया संख्या एक, स्टील ब्रिज, रामगंगा उद्यान, शहीद स्मारक, मीरा स्रोत, अफजलगढ़ बैराज एवं बैचिंग प्लांट आदि में हाथियों के झुंड एवं बाघ नजर आ रहे हैं। अनेक बार हाथी बांध पर जाने वाले सरकारी वाहनों को घेर चुके हैं। रामगंगा बांध के घास के मैदानों में हाथी घास चरते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय कॉलोनी स्थित यूनियन दफ्तर के मैदान में दिन दहाड़े बाघ ने दोपहर में एक गाय पर हमला कर दिया। जिससे गाय ने दम तोड़ दिया। गाय के शव को गड्ढा खोदकर लोगों ने दबा दिया। वन्य जीवों के आबादी क्षेत्र में सक्रिय होकर विचरण करने से आम जनता में असुरक्षा की भावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed