{"_id":"60edc5f58ebc3ec1f7451ef1","slug":"electricity-theft-caught-in-six-houses-report-filed-bijnor-news-mrt5472156165","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज कराई
चांदपुर। विद्युत वितरण खंड चांदपुर व प्रवर्तन दल की टीम ने छापामारी कर मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते छह लोगों को पकड़ा है।
विद्युत वितरण खंड चांदपुर के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। मंगलवार सुबह विद्युत निगम की टीम व प्रवर्तक दल की टीम द्वारा नगर के मोहल्ला काजीजादगान, सरायरफी, फीना बस्ती, बास्टा रोड आदि में छापामारी की गई। निरीक्षण के दौरान विद्युत चोरी व बकाए पर कटे संयोजनों को चेक किया गया। छापामारी में छह लोगों को मीटर से पहले कट लगाकर विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। पांच लोगों को बकाया पर कनेक्शन कटने के बाद भी बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़कर बिजली प्रयोग करते पाया गया है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अधिशासी अभियंता के मुताबिक विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग एवं पुलिस बल की टीम लगाकर रात्रि व सुबह में चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। पांच हजार रुपये से अधिक बकायादारों व कभी बिल जमा न करने वाले बकाएदारों पर प्रतिदिन का लक्ष्य तय करते हुए विद्युत विच्छेदन, प्राथमिकी दर्ज करना तथा आरसी की कार्रवाई शुरू की जा रही है।