फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity stopped in 60 villages due to fire in cable box in power house

Bijnor News: बिजली घर में केबल बक्से में आग लगने से 60 गांव की बिजली ठप

Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity stopped in 60 villages due to fire in cable box in power house
बिजलीघर के सात फीडरों में से धनोरी फीडर ज्यादा प्रभावित हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया। स्थानीय बिजलीघर के केबल बक्से में आग लगने से करीब 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बिजलीघर के सात फीडरों में से धनोरी फीडर ज्यादा प्रभावित हुआ है। उधर, भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होने से लोग बिलबिला उठे।
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भीषण गर्मी और ओवरलोड के कारण पैजनिया बिजलीघर के हाईटेंशन केबल बक्से मे अचानक आग लग गई। यहां तैनात कर्मियों विनीत, राजीव कुमार और लोकेंद्र सिंह ने मिट्टी डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

विद्युत उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि पैजनिया बिजलीघर से क्षेत्र के 60 गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। फिलहाल सभी गांव की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजलीघर के सात फीडरों में से धनोरी फीडर ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह तक सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed