फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity stalled overnight due to falling of trees on power line

विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से रातभर ठप रही बिजली

Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity stalled overnight due to falling of trees on power line
विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से रातभर ठप रही बिजली
विज्ञापन

बिजनौर। 33 केवी की बिजली लाइन पर रविवार रात आठ बजे पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पूरी रात बिजलीघर से जुड़े कई गांवों में करीब 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे गर्मी में बिजली न आने पर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजनौर डिवीजन के पास स्थित 132 केवीए विद्युतघर से उपविद्युत केंद्र कंभौर को 33 केवी की लाइन जा रही है। रविवार शाम को हल्की सी हवा चली और कंभौर रोड पर एक बड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ टूट कर विद्युत लाइन पर गिर गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजलीघर पर स्टाफ कम होने से लाइन सुबह ही सही हो पाई। 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजलीघर क्षेत्र के गांव सिरधनी, मुबारकपुर तालन, कंभौर, गंगदासपुर, अगरा, धौमनपुर आदि गांवों में रविवार रात बिजली नहीं आई। फील्ड स्टाफ ने लाइन को सही कर सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आपूर्ति सुचारु कर दी। ग्रामीण कुलवीर सिंह, किसान राकेश पाल सिंह, शोभित तोमर का कहना है कि लाइन पर पेड़ गिरने से रातभर आपूर्ति बाधित रही। एसई नंदलाल ने बताया कि 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही। पेड़ हटाने व तार सही करने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed